‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के धमाकेदार प्रोमो वायरल: तेजस्वी ने करण को दिखाए नखरे, ईशा ने एल्विश को किया परेशान, दर्शक हंसी से लोटपोट
मनोरंजन डेस्क। टीवी पर जल्द लौट रहा है मस्ती, मसाला और मज़ाक से भरपूर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’। जैसे-जैसे इसका प्रीमियर नजदीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर शो के मजेदार प्रोमो धूम मचा रहे हैं। करण कुंद्रा–तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव–ईशा मालवीय की नोकझोंक वाले वीडियोज ने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया है।
तेजस्वी के नखरों पर फिदा हुए फैंस
एक वायरल वीडियो में करण कुंद्रा तेजस्वी से खाना बनाने को कहते हैं, जिस पर तेजस्वी मज़ेदार अंदाज में अपने फेमस डायलॉग सुना देती हैं। दोनों की प्यारी नोकझोंक और ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इस जोड़ी को फिर से साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं।
ईशा और एल्विश की तकरार बनी चर्चा का विषय
एक अन्य क्लिप में ईशा मालवीय और एल्विश यादव के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिलता है। दोनों जलेबी बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ईशा की चीख...









