PM मोदी ने दक्षिण गोवा में किया भगवान राम की एशिया की ‘सबसे ऊंची’ प्रतिमा का अनावरण, गूंज उठा परिसर—‘जय श्री राम’
पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के पर्तागाली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा एशिया में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जा रही है। प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी.एस. सुतार द्वारा निर्मित इस प्रतिमा का अनावरण मठ की 550वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के दौरान हुआ। पूरा समारोह जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
रामायण थीम पार्क, डाक टिकट और स्मृति सिक्के का भी हुआ शुभारंभ
समारोह में प्रधानमंत्री ने रामायण थीम पार्क गार्डन का उद्घाटन किया, एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया, और देशभर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले उडुपी के श्री कृष्ण मठ में पूजा कर लगभग एक लाख भक्तों के साथ लक्ष्मी कान्त गीता पारायण में भाग लिया।
77 फीट ऊंची प्रतिमा, बनाई किसने?
कांसे से निर...


