सूरज की किरणों ने किया कमाल, 6 हजार Airbus A320 विमानों को उड़ान से रोका
नई दिल्ली/पेरिस: दुनिया की सबसे बड़ी विमान कंपनी Airbus ने करीब 6,000 A320 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया है। यह घटना अब तक की सबसे बड़ी ग्राउंडिंग मानी जा रही है। इस बार की वजह है सूरज की तेज किरणों से हुए स्पेस रेडिएशन का असर, जिसने विमानों के कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित किया।
तकनीकी वजह क्या है?A320 विमानों में फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम है, यानी पुराने तार-केबल की जगह कंप्यूटर से विमान का कंट्रोल होता है। अक्टूबर में जेटब्लू का एक विमान कैनकन से न्यूयॉर्क जा रहा था, तभी ELAC-2 कंप्यूटर अचानक खराब हो गया और विमान अपने आप नीचे गिरने लगा। पायलटों ने फ्लोरिडा में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
जांच में पता चला कि सूरज से आए तेज कणों ने ELAC-2 कंप्यूटर को करप्ट कर दिया। इससे विमान बिना पायलट के आदेश के नियंत्रण खो बैठा।
समाधान और रिकॉल का कामअब Airbus करीब 4,000 नए विमानों में सिर्फ पुराना ...









