ग्वालियर में सम्यक समाज संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार का पीछा कर बदमाशों ने किया पत्थरबाजी
ग्वालियर, 28 नवंबर 2025 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सम्यक समाज संघ (S-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 1:40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई।
शादी समारोह से लौटते समय हमला:सूत्रों के अनुसार, लाखन सिंह एक मीटिंग और विवाह समारोह से लौट रहे थे। उनकी कार स्विफ्ट डिजायर (MP07 CJ-0116) में S-3 की प्रदेश सुरक्षा प्रभारी दीपिका बौद्ध भी मौजूद थीं। तभी दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया और उन्हें बाहर निकलने का इशारा किया। बदमाशों ने गालियां देते हुए कहा, "बहुत नेतागिरी करता है, आज इसको सबक सिखाना है।"
कार से बचकर भागे, पीछे से पत्थरबाजी:खतरा भांपते हुए लाखन सिंह ने कार का गेट लॉक कर दिया और तेजी से कार लेकर भागे। बदमाशों ने पीछे से पत्थर फ...









