“इस देश को खोद डाला… सोने की चकाचौंध में डूबा सूडान, झींगालाला कर रहे UAE–मिस्र, रूस–चीन!”
नई दिल्ली/खार्तूम।अफ्रीका का एक देश है सूडान, जो 2023 से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है। पर इस युद्ध की जड़ में सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि सोने की चमक छिपी है। 2011 में जब देश के तेल राजस्व में गिरावट आई, तब सूडान के भूगर्भ से निकलने वाला सोना उसकी अर्थव्यवस्था और राजनीति दोनों का नया ईंधन बन गया। लेकिन यही चमक अब अभिशाप बन चुकी है।
आज सूडान घाना और दक्षिण अफ्रीका के बाद अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है। पर इस खनन ने देश को समृद्ध नहीं, बल्कि विनाश के रास्ते पर डाल दिया है। गांव–गांव में छोटे खनिक पारे और साइनाइड जैसे रसायनों से सोना निकालते हैं, जिससे मिट्टी, पानी और हवा सब जहरीले हो चुके हैं। नील नदी — जो देश की जीवनरेखा है — अब जहर की नदी बन चुकी है।
🌍 सोने की जंग में कूदे कई देश
सूडान का सोना सिर्फ स्थानीय लड़ाकों की भूख नहीं मिटा रहा, बल्कि वैश्विक ताकतों की आंखों मे...









